फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गंगनहर में कूदने पहुंची महिला को सिपाहियों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी। मेरठ के नौचंदी क्षेत्र की रहने वाली महिला मसूरी क्षेत्र में गंगनहर में शनिवार शाम को आत्महत्या करने पहुंची तो हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठी और सिपाही भारत कुमार ने महिला की काउंसिलिंग कर आत्महत्या करने से बचा लिया। संपत्ति विवाद में ससुरालियों से परेशान होकर महिला मेरठ से गंगनहर में छलांग लगाने आईं थी। वह कूदने की फिराक में थी तभी मौके पर पहुंचे नरेंद्र और भारत ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर महिला की बेटी, मां, चचेरा भाई व एक रिश्तेदार पहुंचे। महिला की बेटी ने बताया कि उसकी मां 16 फरवरी को घर से चली गई थीं। देर शाम तक जब नहीं लौटी तो उसने नौचंदी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह शनिवार दोपहर को मसूरी पहुंची। जैसे ही वह छलांग लगाने लगीं तो पुलिसकर्मियों ने आकर उन्हें पकड़ लिया।

एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि हेड कांस्टेबल नरेंद्र राठी और सिपाही भारत कुमार ने सराहनीय कार्य किया है। इनको सम्मानित करने के लिए वह अधिकारियों को पत्र लिखेंगे। इनके सम्मानित होने से अन्य पुलिसकर्मी भी प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन




महिला बोलीं, नहीं हुआ समाधान तो बच्चों के साथ दे देगी जान

पुलिस ने जब महिला की काउंसिलिंग की तो महिला रोते हुए बोली ससुरालिये उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। उनकी दो बेटी और दो बेटे हैं। पति की मौत के बाद उनका पालन पोषण मुश्किल हो गया। चारों की पढ़ाई भी छूट गई है। ससुरालिये संपत्ति को लेकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। देवर उन पर गंभीर आरोप लगाते हैं। ऐसे में वह परेशान हो चुकी हैं। इस कारण वह जान देने आईं थी। अब भी कोई समाधान नहीं हुआ तो वह चारों बच्चों के साथ जान दे देंगी।



जून 2023 में महिला के पति ने भी की थी आत्महत्या

महिला ने बताया कि 23 जून 2023 को महिला के पति ने भी बागपत रोड पर भोले की झाल में व्यापार में घाटा होने व संपत्ति विवाद में जान दी थी। चार दिन बाद 27 जून 2023 को उनका शव मसूरी क्षेत्र से बरामद हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें