फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक्सप्रेसवे पर टकराया माल वाहक वाहन, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/डासना। वेव सिटी क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सुंदरदीप कॉलेज के पास रविवार सुबह करीब आठ बजे एक माल वाहक वाहन (छोटा हाथी) आगे जा रहे वाहन से टकरा गया। हादसे में गुजरात के भावनगर निवासी माल वाहक वाहन चालक फारूख भाई शेख (43) और हेल्पर मकवाना सिराजभाई (34) की मौत हो गई। जबकि, उसी में सवार मेरठ जानी के रहने वाले विनोद शर्मा भी घायल हो गए। हादसे के बाद आगे चल रहे वाहन को चालक लेकर भाग गया। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि जांच में पता चला कि माल वाहक वाहन दुहाई से दादरी की ओर जा रहा था। जिसमें आगे की ओर चालक फारूख और परिचालक मकवाना सिराजभाई बैठे थे, जबकि वाहन में पीछे विनोद शर्मा बैठे थे। विनोद निवाड़ी से बैठे थे। जैसे ही वे वेव सिटी क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर पहुंचे उनका वाहन आगे चल रहे वाहन से टकरा गया। एसीपी ने बताया कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें