फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस टीम ने चीनी मांझे के खिलाफ दुकानों पर की चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर/मुरादनगर। मोदीनगर और मुरादनगर की पुलिस ने मंगलवार को चीनी मांझे की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया। दोनों थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों के मुख्य बाजारों में दुकानों पर सघन चेकिंग की।
विज्ञापन

मोदीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश मिश्रा ने पुलिस बल के साथ मंगलवार को नगर के कस्बा रोड, गुरुनानकपुरा और तिबड़ा रोड आदि समेत कई प्रमुख बाजारों में चीनी मांझे के खिलाफ अभियान चलाकर चेकिंग की।
इसके अलावा मुरादनगर में थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने मय पुलिस के मंगलवार को मेनबाजार में चीनी मांझे, सिंथेटिक मांझा की अवैध बिक्री, भंडारण और उपयोग के विरुद्ध व्यापक चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया। अभियान विभिन्न बाजारों, पतंग विक्रेताओं, जनरल स्टोर्स एवं अन्य संबंधित दुकानों पर चलाया। पुलिस टीमों ने दुकानदारों एवं आमजन को अवगत कराया कि चीनी मांझा, सिंथेटिक ग्लास कोटेड, मेटलिक मांझा बेचना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि चीनी मांझा पतंगबाजों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले लोगों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए अत्यंत घातक होता है। इसके अतिरिक्त पक्षियों की जान को खतरा और बिजली लाइनों में व्यवधान भी इसी के कारण उत्पन्न होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें