फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस गाड़ी में बैठकर बनाया वीडियो, गिरफ्तार

सार

पुलिस गाड़ी में बैठकर बनाया वीडियो, गिरफ्तारलोनी।ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की विजय विहार पुलिस चौकी के सामने एक युवक ने फेमस होने के लिए वीडियो रील बनाई।ट्वीट में लिखा कि जनाब को पुलिस की गाड़ी में बैठने की बहुत इच्छा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस गाड़ी में बैठकर बनाया वीडियो, गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की विजय विहार पुलिस चौकी के सामने एक युवक ने फेमस होने के लिए वीडियो रील बनाई। वीडियो में युवक चौकी के बाहर खड़ी पुलिस गाड़ी को खोल रहा है और उसमें बैठ रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर 151 की कार्रवाई की।
वीडियो में युवक पुलिस चौकी से निकलता हुआ दिख रहा है। वीडियों में एक गाना एक शोक कबूतर बाजी दा, चस्का जुए दी बाजी दा भी बज रहा है। ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त पवन निवासी अंकुर विहार डीएलएफ को गिरफ्तार किया गया है। युवक ने पुलिस चौकी के बाहर खड़ी सरकारी गाड़ी में किसी पुलिस कर्मी के नहीं होने पर रील बनाने का प्लान बनाया था। प्रभारी ने बताया कि पुलिस चौकी के बाहर सरकारी गाड़ी खुली छोड़ने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में लापरवाही बरती गई है। प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद एसपी का ट्वीट
वीडियो वायरल होने के बाद एसपी देहात डॉ. इरज राजा ने अपने ट्विटर एकाउंट से एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में आरोपी को गिरफ्तार और रील बनाने के दौरान सरकारी गाड़ी में बैठने के दो फोटो लगाए। ट्वीट में लिखा कि जनाब को पुलिस की गाड़ी में बैठने की बहुत इच्छा थी। इनकी इच्छा का सम्मान करते हुए इनको तत्काल पुलिस की गाड़ी में बिठाया। इसके बाद लिखा है कि दोबारा मन करे तो बताना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें