फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: व्यापारी की कार से 22 लाख नकद और 10 फोन जब्त, पुलिस ने देर रात गाड़ी रोककर ली तलाशी

Fri, 12 Apr 2024 12:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस ने 22 लाख रुपए के संबंध में कागजात और फोन के बिल मांगे तो मोबाइल व्यापारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। डीसीपी के मुताबिक मोबाइल व्यापारी और चालक की गाड़ी से मिली रकम और फोन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद कोतवाली पुलिस को बृहस्पतिवार रात हिंडन एयरफोर्स रोड पर चेकिंग के दौरान मोबाइल व्यापारी से 22 लख रुपए और 10 जब्त मिले। पूछताछ में व्यापारी और चालक दोनों ही पुलिस को नकदी व फोन के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे। पुलिस ने नकदी और 10 फोन जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन


डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि साहिबाबाद प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी टीम के साथ हिंडन एयर फोर्स के सामने बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे। लोकसभा चुनाव में आचार संहिता लगने की वजह से वाहनों में शराब और नगदी ले जाने की चेकिंग हो रही थी। पुलिस ने दिल्ली की तरफ से आ रही टाटा पंच गाड़ी को चेकिंग के लिए रोक लिया। गाड़ी में सवार प्रवीण कुमार निवासी नजफगढ़ दिल्ली और चालक विनोद निवासी यमुनोत्री एनक्लेव नजफगढ़ दिल्ली से पूछताछ की गई जिसमें प्रवीण ने बताया कि वह मोबाइल व्यापारी है और दिल्ली करोलबाग में उसकी दुकान है। वह दोनों मोबाइल खरीदने के लिए दिल्ली से गाजियाबाद जा रहे थे। 

पुलिस ने दोनों से 22 लाख रुपए के संबंध में कागजात और फोन के बिल मांगे तो दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। डीसीपी के मुताबिक मोबाइल व्यापारी और चालक की गाड़ी से मिली रकम और फोन को जब्त कर लिया है। दोनों से कागजात दिखाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें