फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की बात से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की बात से किया इन्कार
विज्ञापन

- पांच साल की बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था पड़ोसी
- क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेलते समय ले गया था आरोपी
- पुलिस ने कहा सीसीटीवी फुटेज में अकेली जाते दिखाई दी बच्ची
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को 12 मई की शाम उसका ही पड़ोसी चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया। मामले में पुलिस ने दो दिन बाद उसे बरामद कर मेडिकल कराया तो मेडिकल में बच्ची केप्राइवेट पार्ट में चोट के निशान पाए गए हैं। बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका है। अस्पताल की ओर से स्लाइड जांच के लिए भेजी है। रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी।
देर रात तक बच्ची आसपास नहीं मिली तो उसके पिता ने पुलिस से शिकायत कर 13 मई को केस दर्ज कराया। पुलिस ने बच्ची की तलाश की तो शनिवार शाम बच्ची की यूपी-दिल्ली बॉर्डर से बरामदगी हुई। पुलिस ने मेडिकल कराया तो उसके प्राइवेट पार्ट और चेहरे व गले पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस दुष्कर्म होने की बात से इन्कार कर रही है जबकि बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची ने कोर्ट में बयान दिया है उसके साथ गलत काम हुआ है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक मिली रिपोर्ट के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। अभी जो मेडिकल रिपोर्ट मिली है उसमें प्राइवेट पार्ट में आए चोट के निशान का विस्तृत विवरण नहीं है। कोर्ट में हुए बयान की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पहले ताज हाईवे फिर गाजीपुर बॉर्डर ले गया था आरोपी
पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची से उन्होंने पूछा कि क्या हुआ है तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गए थे। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि पहले वह उसे ताज हाईवे के पास जंगल में ले गया वहां गलत काम किया। बाद में गाजीपुर बॉर्डर के पास जंगल में लेकर जाकर गलत काम किया। इस बात को आरोपी ने भी कबूला है।
विज्ञापन


पुलिस ने किसी को बताने से किया इन्कार
पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची के मिलने के बाद जब मेडिकल कराया तो पुलिस ने उनसे कहा जो हो गया हो गया किसी को बताने से कोई फायदा नहीं है। हम मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें