फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: चोरी, लूट व खोए हुए 425 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर स्वामियों को सौंपे

विज्ञापन
चोरी हुई मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किए वापस। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीईआईआर(सेंट्रल इक्वीपमेंट आईडेंटीटी रजिस्ट्रर) पोर्टल पर लूट, चोरी, खोए हुए मोबाइलों की दर्ज हुई शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर जोन के सात थाना क्षेत्रों के 425 मोबाइलों को बरामद किया। रविवार को इन मोबाइलों को पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके स्वामियों को सौंपा गया। दोबारा मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामियों ने पुलिस का आभार जताया। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 50 मोबाइल हैदराबाद, पुलवामा, कश्मीर में चलते मिले। 70 लोग ऐसे थे, जिनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने कोरियर से मोबाइल को अपने आप ही पुलिस के पास भिजवा दिए। कोतवाली क्षेत्र के 147, विजयनगर के 55, सिहानीगेट के 64, नंदग्राम के 63, कविनगर के 52, मधूबन बापूधाम के 42, साइबर क्राइम के 12 मोबाइल पुलिस ने बरामद किए। मोबाइल बरामद करके उनके स्वामियों की पहचान की गई। रविवार को इनका उपायुक्त कार्यालय बुलाकर मोबाइलों को सौंपा गया। 425 मोबाइलों की कीमत एक करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। मोबाइल पाने वाले मोहित ने बताया कि उनको उम्मीद खत्म हो चुकी थी कि मोबाइल अब दोबारा मिल सकेगा। लेकिन पुलिस ने खुद फोन करके उनको बुलाया और मोबाइल सौंपा। उनका पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा और धारणा भी बदली है। नोएडा की रिंकी शुक्ला ने बताया कि उनको एक दिसंबर को देहरादून जाना था। वह ऑटो में बैठकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन जा रही थीं। तभी उनका मोबाइल कहीं गिर गया। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस का फोन उनके पास खुद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें