फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महंत की तलाश में दिल्ली-उत्तराखंड में दबिश दे रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। गंगनहर घाट पर महिलाओं के कपड़े बदलने के कमरे में कैमरा लगाने के मामले में पुलिस तीन दिन बाद भी महंत को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि महंत की तलाश में दिल्ली, उत्तराखंड, मुजफ्फरनगर समेत अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। पुलिस महंत के मोबाइल के डाटा रिकवर करने के लिए एक्सपर्ट की मदद ले रही है।
विज्ञापन

एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की दो टीमें कई स्थानों पर महंत मुकेश गोस्वामी की तलाश में दबिश दे रही है। महंत की गिरफ्तारी के बाद ही सीसीटीवी कैमरे के राज खुलेंगे। पुलिस इस बात का पता लगाने भी जुटी है कि वीडियो किन किन लोगों को शेयर किए गये है। पुलिस के पास डीवीआर में सिर्फ पांच दिन की रिकार्डिंग है। महंत के मोबाइल का डाटा रिकवर करने के लिए एक्सपर्ट की मदद ले रही है। उम्मीद है जल्द डाटा रिकवर हो जाएगा। इसके बाद ही केस में तेजी आएगी। बताया गया है कि 75 महिलाओं ने चेजिंग रूप में कपड़े बदले थे। एसीपी का कहना है कि महंत को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सेवादार भी नहीं आ रहे मंदिर

गंगनहर घाट स्थित शनि मंदिर की देखभाल का जिम्मा महंत मुकेश गोस्वामी के पास था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से महंत फरार है। महंत के द्वारा रखे गए सेवादार भी मंदिर आने से कतरा रहे हैं। वहीं नहर में नहाने वाले की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


चेयरमैन का चुनाव लड़ चुका है महंत
मंदिर में पूजा के साथ राजनीति में भी महंत मुकेश गोस्वामी ने अपना भाग्य आजमाया था। वर्ष 2018 में मुकेश गोस्वामी ने आम आदमी पार्टी के टिकट से नगर पालिका परिषद चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था। बाद में उसने भाजपा को समर्थन दे दिया था। चुनाव में उसकी जमानत जब्त हो गई थी। वहीं, वर्ष 2007 में उसकी पत्नी नीरू गोस्वामी भी नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें