फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: स्पा सेंटरों में देह व्यापार का खुलासा, 20 महिलाओं का रेस्क्यू, संचालक समेत हिरासत में 11 लोग

Mon, 19 Oct 2026 11:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के वैशाली में सोमवार रात पुलिस छापेमारी में तीन स्पा सेंटरों में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 20 महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि स्पा सेंटर संचालकों और ग्राहकों समेत कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों सेंटरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
वैशाली में स्पा सेंटर से हिरासत में लिए गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वैशाली में सोमवार रात पुलिस छापेमारी में तीन स्पा सेंटरों में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से 20 महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि स्पा सेंटर संचालकों और ग्राहकों समेत कुल 11 लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों सेंटरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने सोमवार रात टीम के साथ वैशाली स्थित स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम ने सेंटरों के रजिस्टर खंगालने के साथ ही पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान तीन स्थानों पर देह व्यापार कराए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित स्पा सेंटरों के संचालकों और ग्राहकों समेत 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

हुक्का बार मिलने पर चार पुलिसकर्मी हो चुके हैं निलंबित
ट्रांस हिंडन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। शनिवार रात पुलिस उपायुक्त की छापेमारी के दौरान दो स्थानों पर हुक्का बार संचालित होते मिले थे। इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दो चौकी प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


स्पा सेंटर मामले में भी गिरेगी गाज
अब वैशाली के तीन स्पा सेंटरों में देह व्यापार का खुलासा होने के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय पुलिस की निगरानी पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में भी संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी किसी नई कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें