फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की मां से लूट के मामले में कोई सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

सार

पुलिस की नाकामी का यह हाल तब है जबकि इस केस में शासन से रिपोर्ट मांगी जा रही है और एसपी सिटी और एसपी क्राइम जैसी अधिकारी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं।दो दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करने वाली पुलिस की उम्मीद मौका-ए-वारदात के आसपास से सीसीटीवी फुटेज मिलने पर टिकी थीं लेकिन ये मिले नहीं। वारदात दुकानें खुलने से पहले हुई।दरोगा और सिपाही पर गिर सकती है गाजलूट की रिपोर्ट दो दिन बाद दर्ज किए जाने के मामले में चल रही जांच मंगलवार को पूरी हो गई। पीआरपी के सिपाहियों ने लूट की सूचना मिलने पर विधायक की मां से कहा था कि यहां क्यों टहल रही हो?।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक की मां से लूट के मामले में कोई सुराग नहीं लगा पाई पुलिस
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधायक की मां से कुंडल लूट के खुलासे के लिए लगाई गईं पुलिस की पांच टीमें दो दिन में कोई सुराग तक हासिल नहीं कर पाईं। पुलिस की नाकामी का यह हाल तब है जबकि इस केस में शासन से रिपोर्ट मांगी जा रही है और एसपी सिटी और एसपी क्राइम जैसी अधिकारी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं।
दो दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करने वाली पुलिस की उम्मीद मौका-ए-वारदात के आसपास से सीसीटीवी फुटेज मिलने पर टिकी थीं लेकिन ये मिले नहीं। अब वारदात के दौरान सक्रिय रहे मोबाइल नंबरों का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। पांच टीमों में से एक एसपी सिटी की है, एक एसपी क्राइम की। अन्य तीन टीमों में एक थाना विजय नगर की है, एक क्राइम ब्रांच और एक सर्विलांस की है।
विज्ञापन

बुलंदशहर सदर सीट से भाजपा के विधायक प्रदीप चौधरी की मां संतोष देवी से कुंडल लूट की घटना नौ सितंबर की सुबह विजय नगर में देहली पब्लिक स्कूल के पास हुई थी। कुंडल लूटने के दौरान बदमाशों ने संतोष देवी के कानों में चाकू से कट भी मारे थे। तहरीर मिलने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट 11 को दर्ज की थी।
वह भी एसएसपी के पास विधायक का फोन आ जाने के बाद। शासन ने सोमवार को इस मामले में प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। मंगलवार की शाम को एसएसपी ने लुटेरों की तलाश में चल रहे प्रयासों की समीक्षा की। इसमें पता चला कि जिस जगह वारदात हुई, वह काफी सुनसान रहती है। आसपास कोई कैमरा ही नहीं लगा है। थोड़ी दूरी पर दुकानों के बाहर कैमरे लगे हैं लेकिन ये दुकानों के साथ रात को बंद कर दिए जाते हैं। सुबह दुकान खुलने पर ही ऑन किए जाते हैं। वारदात दुकानें खुलने से पहले हुई।
विज्ञापन

दरोगा और सिपाही पर गिर सकती है गाज
लूट की रिपोर्ट दो दिन बाद दर्ज किए जाने के मामले में चल रही जांच मंगलवार को पूरी हो गई। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने एसएसपी मुनिराज जी. को रिपोर्ट भेज दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस रिपोर्ट के आधार पर एक दरोगा और पुलिस रिस्पांस वेहिकल (पीआरवी) पर तैनात सिपाहियों पर गाज गिर सकती है। दरोगा को विधायक के भाई ने लूट की सूचना दी थी। पीआरपी के सिपाहियों ने लूट की सूचना मिलने पर विधायक की मां से कहा था कि यहां क्यों टहल रही हो?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें