- अहमदगढ़ में तैनात सिपाही की बीते दिनों जहांगीराबाद क्षेत्र में थी ड्यूटी - आरोप, निजी चिकित्सक से की थी अभद्रता, शिकायत पर हुई कार्रवाई बुलंदशहर। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में डयूटी कर रहे एक सिपाही को निजी चिकित्सक के साथ अभद्रता करना भारी पड़ गया। जिसके बाद एसएसपी ने शिकायत के आधार पर उसे लाइन हाजिर कर दिया है। अहमदगढ़ थाने में तैनात सिपाही पदम सिंह की ड्यूटी बीते दिनों जहांगीराबाद थानाक्षेत्र में लगाई हुई थी। वह लॉकडाउन का पालन करा रहे थे। बृहस्पतिवार की शाम एक निजी डॉक्टर अपने क्लीनिक से लौट रहे थे। उसी समय सिपाही पदम सिंह ने उन्हें रोक लिया। सिपाही को डॉक्टर ने लॉकडाउन का पास भी दिखाया। सिपाही ने डॉक्टर को छोड़ तो दिया, लेकिन उसे खूब भला बुरा कहा और अभद्रता की। जिसके बाद डॉक्टर ने सीधे एसएसपी को फोन मिलाया और पूरी बात बताई। एसएसपी ने जांच करने के लिए एसपी देहात को बोला। जिसके बाद एसपी देहात हरेंद्र कुमार की जांच में भी पाया गया कि सिपाही ने डॉक्टर के साथ अभद्रता की है। इसी जांच के आधार पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि सिपाही की जांच एसपी क्राइम शिवराम यादव को सौंपी गई है।