- आज रखा जाएगा पहला रमजान, लोगों ने की तैयारियां - घरों से ही अदा होगी नमाज, प्रशासन ने भी की अपील\n बुलंदशहर। चांद दिखाई देने के साथ ही रमजान का महीना शुरू हो गया है। शनिवार को पहला रोजा रखा जाएगा। इसके लिए लोगों ने तैयारियां की है। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है। इसके बावजूद लोगों ने सेहरी का इंतजाम किया। बताते चलें कि कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से जिला प्रशासन कड़ाई के साथ लॉकडाउन का पालन करा रहा है। जिले में शिकारपुर नगर सहित 10 स्थानों को हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। शुक्रवार की शाम चांद दिखाई देने के साथ ही मस्जिदों में सायरन बजाकर इसकी घोषणा की गई है। लॉकडाउन के चलते धार्मिक स्थलों पर भीड़ इकट्ठा होने पर पाबंदी लगी है। यहां तक की मस्जिदों में भी दो तीन लोगों को ही नमाज अदा करने की इजाजत है। चांद दिखाई देने के साथ ही मस्जिदों में तरावीह शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार रोक के चलते लोगों को घरों में ही रहकर रोजा, नमाज, तरावीह पढ़ने की अपील की गई है। शहर काजी जैनुल आबिदीन कासमी ने भी लोगों से घरों पर रहकर ही इबादत करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की गई है। साथ ही घरों में ही नमाज अदा करने की अपील भी की है। मुकद्दस रमजान पहला रोजा इफ्तार ---25 अप्रैल, 2020 शनिवार सुन्नी ------- 6:50 बजे शाम शिया ------- 7:00 बजे शाम दूसरा रोजा सेहरी---26 अप्रैल 2020, रविवार सुन्नी ------- 4:15 बजे सुबह शिया ------- 4:05 बजे सुबह सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक चौबंद रमजान माह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को भी पुलिस प्रशासन की ओर से चाक चौबंद किया गया है। साथ ही संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में नजर रखी जा रही है। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खुफिया तंत्र को भी एक्टिव किया गया है। साथ ही एसएसपी के निर्देश पर सभी हॉटस्पॉट इलाकों में भी पैनी नजर रखी जा रही है।