फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सट्टे में कर्ज होने पर पुलिस को दे दी लूट की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र में आवास विकास परिषद के सामने मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी नदीम ने करीब पौने तीन लाख रुपये लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो कहीं भी बदमाश नजर नहीं आए। बाद में पूछताछ में उसने बताया कि सट्टे में कर्ज होने पर लूट की झूठी सूचना दी थी।
विज्ञापन


नदीम ने बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस को सूचना दी कि दिल्ली सहारनपुर मार्ग मंडोला आवास विकास के सामने एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उससे बैग में रखे करीब पौने तीन लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि नदीम बार-बार अपने बयान बदल रहा था। घटनास्थल के दो किलोमीटर तक सीसीटीवी कैमरे चेक किए। कहीं भी कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है। पुलिस ने घटना की गहनता से जांच की और नदीम से पूछताछ की। करीब सात घंटे तक नदीम लूट होने की बात कहता रहा। बाद में नदीम ने सच उगल दिया। नदीम ने पुलिस को बताया कि वह सट्टा खेलता है। उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज वाले उनसे पैसों की मांग कर रहे थे। कर्ज से बचने के लिए उसने फर्जी लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें