फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीपीडब्ल्यूडी इंजीनियर की पत्नी को सम्मोहित कर चार लाख के गहने उतरवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। प्रहलादगढ़ी चौकी क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-15 में केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियर की पत्नी को दो महिलाओं ने सम्मोहित कर चार लाख के गहने उतरवा लिए। दोनों ने उन्हें जाल में फंसाने के लिए 12 साल की बच्ची को एटीएम का पता पूछने के बहाने भेजा। फिर उनके बैग में 500 के नोट के साथ कागज की गड्डी रखकर बातों से सम्मोहित कर दिया। सड़क किनारे अंधेरे में ले गईं और गहने उतरवाकर भाग गईं। पौने घंटे बाद घर पहुंचकर उन्हें होश आया।
विज्ञापन


वसुंधरा सेक्टर-11 निवासी केंद्रीय विभाग में इंजीनियर उमेश कुमार ने बताया कि पत्नी राजश्री सोमवार देर शाम हिंडन नहर के किनारे साईं मंदिर वाले रोड पर सोम बाजार में गई थीं। कुछ दूर पहले स्कूटी खड़ी कर वह रेहड़ी पर सब्जी और अन्य सामान खरीद रही थीं। तभी 12 साल की बच्ची उनके पास पहुंची और एटीएम का पता पूछने लगी। राजश्री बच्ची से बात कर रही थीं। तभी गिरोह की एक महिला भी पहुंच गई और बच्ची की मदद के लिए कहा। उन्होंने जान-पहचान नहीं होने की बात कही तो महिला ने उन्हें विश्वास दिलाया कि उनके बच्ची के साथ जाने पर वह भी साथ जाएगी। इतना सुनकर गिरोह की दूसरी महिला ने भी साथ चलने का विश्वास दिखाया। इतना ही नहीं, दोनों ने 500 के नोट में कागज की गड्डी और पर्स उनके बैग में रखकर कहा कि वह आते हुए उनसे अपना सामान ले लेंगी। दोनों उन्हें वसुंधरा सेक्टर-15 के सुनसान रोड पर अंधेरे में ले गईं। वहां कई तरह की बातें बताकर सम्मोहित कर दिया, जिसमें दोनों ने सोने का कंगन, एक मंगलसूत्र, दो छल्ले, दो सोने की अंगूठी उतरवा कर ले गईं। काफी देर तक वह अंधेरे में बैठी रहीं। उमेश के मुताबिक, पत्नी घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता होने लगी। परिवार के सदस्य तलाशने के लिए बाजार गए, लेकिन तब तक वह घर पहुंच चुकी थीं। देर रात में होश आने पर उन्होंने मंगलवार को पुलिस को घटना की सूचना दी।
एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि महिलाओं का यह नया गिरोह है। रूट की अन्य फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें