फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 शादियों के दावे से पुलिस भी हैरान: जीवनसाथी एप पर युवतियों को फंसाता था युवक, दुष्कर्म पीड़िता का दावा

Tue, 24 Nov 2026 03:12 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोपी की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी नरेंद्र शर्मा (32) के रूप में हुई है। नरेंद्र को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने 14 शादियां की हैं। वह जीवनसाथी एप के जरिए युवतियों को अपने जाल में फंसाता था।
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी जीवनसाथी एप के जरिए युवतियों से संपर्क साधता है और शादी का झांसा देकर शोषण करता है। पीड़िता ने आरोपी पर इससे पूर्व 14 शादियां करने का दावा किया है। तीन-चार युवतियों के साथ आरोपी के फोटो भी दिखाए। हालांकि आरोपी ने अन्य शादी करने से इंकार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि जीवनसाथी एप पर युवती से पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा देने और उसके साथ अनैतिक संबंध बनाने के बाद गर्भपात कराने के आरोपी को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के बीकानेर निवासी नरेंद्र शर्मा (32) के रूप में हुई है। वह फिलहाल दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र के तुगलकाबाद इलाके में रह रहा था। पीड़िता की शिकायत पर 22 नवंबर को आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप है कि नरेंद्र ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए नंदग्राम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अन्य शादी करने से इनकार किया है। युवती का दावा कितना सच्चा है, जांच में खुलासा होगा।

जीवनसाथी एप पर हुई थी पहचान, मेरठ में शादी की बात होने का दावा
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पीड़िता से बातचीत जीवनसाथी एप के माध्यम से शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ गई। आरोपी के मुताबिक, 25 सितंबर 2025 को वह मेरठ गया था, जहां परिवार की सहमति से शादी की बात हुई थी। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। आरोपी ने पूछताछ में दावा किया कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने और युवती गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने मानसिक परेशानी का हवाला देते हुए गर्भपात कराने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें