फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहर्ताओं से छुड़ाया दिल्ली का कारोबारी, मेरठ के जंल में था बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहर्ताओं से छुड़ाया दिल्ली का कारोबारी, मेरठ के जंगल में था बंधक
विज्ञापन

गाजियाबाद/मुरादनगर। तीन दिन पहले रेलवे रोड के सामने से अगवा किए गए दिल्ली के कारोबारी को मुरादनगर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल छुड़ा लिया। कारोबारी को मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव स्याल के जंगल में बंधक बनाकर रखा हुआ था। हालांकि, पुलिस की घेराबंदी होती देख अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दिल्ली की दिलशाद कॉलोनी निवासी अनुज कुमार ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज दर्ज कराया है। उसका कहना है कि उसके पिता हरेंद्र सिंह (45) गत 15 नवंबर की सुबह 6 बजे मुरादनगर निवासी अपने चाचा सुनील के पास किसी काम से गए थे। मुरादनगर में प्रिया सिनेमा के सामने बस से उतरकर उसके पिता वहां खड़े रिश्तेदार से बात करने लगे। सुबह करीब 8 बजे क्रेेटा कार में पांच अज्ञात लोग आए और रिश्तेदार की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसके पिता को अगवा करके ले गए। अनुज का कहना है कि दोपहर करीब 12 बजे उन्हें पता चला।
विज्ञापन

पिता के मोबाइल से मांगी फिरौती
अनुज का कहना है कि वह और अन्य रिपोर्ट लिखाने थाने जा ही रहे थे कि उसके मोबाइल पर पिता के नंबर से कॉल आई। दूसरी तरफ से किसी और की आवाज आई। उसने उसके पिता को जिंदा छोड़ने की एवज में 10 लाख रुपये मांगे। साथ ही धमकी दी कि पुलिस को बताने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा। अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता से उसकी बात भी कराई। अनुज का कहना है कि इस दौरान उसकेपिता ने बताया कि गांव सियाल निवासी अजीत उर्फ लीले, रणवीर सिंह, प्रदीप व दो अज्ञात लोगों ने उनका अपहरण किया है।
दूसरी बार में ग्राम प्रधान के यहां बुलाया
अनुज का कहना है कि डर के मारे उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की और पैसों के इंतजाम में जुट गए। रात करीब 8 बजे फिर से फोन आया तो अपहरणकर्ताओें ने पैसे लेकर स्याल के ग्राम प्रधान निरंजन के पास आने को कहा। अनुज का कहना है कि इसके बाद वह थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। कारोबारी के अपहरण का मामला सामने आने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
जंगल में ट्यूबवेल पर बंधक बनाया था कारोबारी
मुरादनगर एसएचओ ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कॉल आने के बाद मोबाइल की लोकेशन निकाली गई। इसके बाद थाना भावनपुर, मेरठ के गांव स्याल केजंगल में छापामारी की गई। वहां नीलू की ट्यूबवेल पर कारोबारी को बंधक बनाया हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

वर्जन ....
कारोबारी का अपहरण कर 10 लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कारोबारी को सकुशल बरामद कर लिया गया। दोनों में पैसों केलेनदेन का मामला भी है। लेकिन आरोपियों ने अपराध किया है, लिहाजा उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - नीरज कुमार जादौन, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें