फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ : कैब चालक को पिस्टल के बल पर लूटने वाला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में 13 फरवरी को कैब चालक अमर सिंह को हथियार के बल पर फोन और नकदी लूटने के आरोपी गणेश को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद वैशाली 5-6 की पुलिया पर तमंचा बरामद करने के दौरान उसने झाड़ियों से तमंचा उठाकर पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में टीम ने उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी से टीम ने तमंचा, बाइक, दो हजार रुपये और चालक का फोन बरामद किया है।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि गणेश पुत्र निरोत्तम सिंह निवासी ग्राम घडोली जीडी कालोनी मयूर विहार दिल्ली को रात डेढ़ करीब बजे करीब प्रहलादगढ़ी से गिरफ्तार किया था। चालक को लूटने वाले गिरोह की तलाश में जुटी चार टीमों ने आरोपी गणेश से काफी देर पूछताछ की जिसमें उसने अपने दो साथी रवि शर्मा और सचिन गौतम निवासी मयूर विहार दिल्ली के बारे में बताया। दोनों को विजयनगर पुलिस दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसीपी के मुताबिक, आरोपी गणेश रात में सड़क किनारे पैदल राहगीर को लूटने की फिराक में था। पूछताछ में उससे कैब चालक से लूट की घटना में इस्तेमाल हथियार के बारे में पूछा तो उसने घटनास्थल की तरफ जाने के लिए कहा। गणेश पर लूट और मारपीट के छह मुकदमें जबकि दिल्ली में दो मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें