फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फरार सॉल्वर को पकड़ने में पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। यूपी पुलिस रेडियो संवर्ग की परीक्षा में लिंक रोड और साहिबाबाद थाना पुलिस चार साल्वर को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन चारों अभ्यर्थियों को पकड़ने में अभी पुलिस खाली हाथ है। परीक्षा केंद्र पर बायोमीट्रिक और दस्तावेज मैच नहीं होने पर फर्जीवाड़ा पकड़ में आया था। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि आरोपी अभ्यर्थियों की तलाश में दो टीम को लगाया गया है। पुलिस सॉल्वर विवेक कुमार यादव निवासी धीरपुरा फिरोजाबाद, दीपक कुमार निवासी छोटी बल्लभ अलीगढ़, अवधेश व विवेक पुरी को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन अभ्यर्थी कमल सिंह, मुनेश कुमार, राजीव व संदीप कुमार पुलिस की पकड़ से दूर हैं। आरोपी अभ्यर्थियों की तलाश में गश्त दी जा रही है। डीसीपी का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें