गाजियाबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस का एक अनोखा और मानवीय चेहरा देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बीच पहुंचकर आजादी का जश्न मनाया।

विज्ञापन
एसीपी मसूरी सुनील कुमार, थाना प्रभारी मसूरी हरेन्द्र मलिक व वरिष्ठ उप निरीक्षक श्रवण गौतम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र की मलिन बस्ती में जाकर गरीबों, बुजुर्गों और बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित की। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अचानक अपने बीच पहुंचे पुलिसकर्मियों को देखकर बस्ती के लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधिकारियों ने अपने हाथों से बस्ती के जरूरतमंद लोगों और बच्चों को लड्डू व मिठाई के डिब्बे भेंट किए।
स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को साझा करते हुए पुलिसकर्मियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आजादी के महत्व के बारे में बताया। बस्ती के लोगों ने पुलिस के इस सराहनीय कदम की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की असली खुशी तभी है जब समाज के हर वर्ग तक इसका उल्लास पहुंचे। पुलिस का ध्येय केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनमानस में सुरक्षा और अपनेपन की भावना पैदा करना भी है। इस तरह की पहल से पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल और विश्वास स्थापित होता है।