गाजियाबाद। बहरामपुर में पिटाई के एक मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। पीड़ित सुरेंद्र ने आरोप लगाया है कि उनकी पिटाई करने वाले आरोपियों के खिलाफ क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे निराश होकर उन्होंने अदालत में अर्जी दाखिल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अदालत से मिली जानकारी के मुताबिक, बहरामपुर निवासी सुरेंद्र का पड़ोसी राजपाल सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। राजपाल ने साथियों के साथ हमला कर दिया था, जिसमें सुरेंद्र घायल हो गए। अदालत ने मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।