कौशांबी। दिल्ली में बवाल के चलते यूपी गेट पर पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाते हुए बॉर्डर पर तैनात किया जा रहा है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने अपनी सीमा शुरू होते ही बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रही है। इस वजह से एनएच नौ पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं, दिल्ली पुलिस की चेकिंग के दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रही और जाम से भी राहगीरों को जूझना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी यूपी के सीमा क्षेत्र में फोर्स तो तैनात रही, लेकिन बैरिकेडिंग नहीं की गई।
दिल्ली में जंतर-मंतर पर सीजेपी के आंदोलन और संसद पैदल मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद से माहौल गरमाया है। वहीं, 21 जुलाई को किसानों की दिल्ली में महापंचायत भी थी जिसे लेकर भी अलग-अलग शहरों की सीमाओं पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन पर बैठे राहुल गांधी और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के बाद राजनेताओं की दिल्ली की तरफ आवाजाही बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को यूपी गेट पर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच करके ही आगे भेजा जा रहा है। इस दौरान जाम लगने की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, टीएचए की अलग-अलग थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को भी कई लोगों को नजरबंद किया। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि कांग्रेस नेता डॉली शर्मा, अमित यादव, सलीम सैफी, कपिल यादव व अमित गौतम, पंडित मनमोहन झा गामा और अकबर चौधरी बृहस्पतिवार को भी पुलिस की निगरानी में रहे।