फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: गंगा में बहते शव का परिजनों को बुलाकर कराया अंतिम संस्कार, चार परिजों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 18 May 2021 11:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि रविवार शाम गंगा नदी के गांधीघाट से डाउन स्ट्रीम में मील बंध के निकट पानी में एक शव दिखने की सूचना मिली। जिस पर नदी किनारे पहुंच कर तैराकों की मदद से शव को पानी से निकलवाया गया। शव वृद्ध व्यक्ति का एवं लाल लंगोट पहने होने के कारण किसी साधु का होने की आशंका हुई। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नरौरा में बैराज से गंगा नदी की डाउन स्ट्रीम में एक मील बंध के निकट गंगा नदी में बहते मिले एक शव को गत दिवस पुलिस ने पानी से निकलवाया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के परिजनों को सूचना भेजकर बुलाया और शव की शिनाख्त कराई। 
विज्ञापन


पहचान होने पर परिजनों से शव का गंगा किनारे दाह संस्कार कराया गया। शव को पानी में बहाने पर साधू के चार परिजनों के खिलाफ महामारी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि रविवार शाम गंगा नदी के गांधीघाट से डाउन स्ट्रीम में मील बंध के निकट पानी में एक शव दिखने की सूचना मिली। जिस पर नदी किनारे पहुंच कर तैराकों की मदद से शव को पानी से निकलवाया गया। शव वृद्ध व्यक्ति का एवं लाल लंगोट पहने होने के कारण किसी साधु का होने की आशंका हुई। 
विज्ञापन


पुलिस की घंटों की पड़ताल में शव की शिनाख्त अलीगढ़ जनपद के बरला थाना अंतर्गत सूरजपुर निवासी तारा सिंह उर्फ तारानंद 72 वर्ष के तौर पर हुई। पुलिस ने सूचना भेजकर परिजनों को बुलवाया। जिन्होंने शव की पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह साधु थे। 
विज्ञापन

सप्ताह भर पूर्व गांव में ही उनकी मृत्यु के बाद उनकी इच्छा के अनुसार उनके शव का गंगा नदी में जल प्रवाह किया गया था। पुलिस द्वारा कोरोना संकट के दौरान गाइडलाइन का हवाला दिए जाने पर परिजनों से शव का गंगा तट पर हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कर दिया। 

प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि इनके परिजन रघुराज व ज्ञान सिंह निवासी सूरजपुर थाना बरला  सहित चार के खिलाफ महामारी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही गंगा किनारे के क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है कि कोई किसी शव का जल प्रवाह न करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें