एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि हैड कांस्टेबल पवन राठी मूल रूप से बिजनौर के थाना चांदपुर के ग्राम मीरपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में मसूरी थाना क्षेत्र की गार्डन एन्क्लेव चौकी के अंतर्गत आकाश नगर में किराए के मकान में रह रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी और नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि हैड कांस्टेबल पवन राठी के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पत्नी अनुराधा भी पुलिस में बतौर हैड कांस्टेबल तैनात है। परिवार से इस समय पूछताछ नहीं की जा सकती, ऐसे में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह सामने आ रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। परिवारजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार के आने पर ही शव को मेडिकल परीक्षण को भेजा जाएगा।