फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुजुर्गों के लिए सहारा बनकर उतरी पुलिस, 1.5 लाख ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बुजुर्गों के लिए पुलिस अब सहारा बनकर उतरी है। अकेले रहने वाले बुजुर्ग या किसी भी विपरीत परिस्थितियों में रहने वाले बुजुर्गों का ऑपरेशन सवेरा में पुलिस ने अभी तक 1.54 लाख बुजुर्गों का पंजीकरण करा दिया है। अब पुलिस समय-समय पर उनके घर जाकर उनका हाल-चाल लेगी और मदद व अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक करेगी। पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि मेट्रो सिटी में बच्चे पढ़ाई व नौकरी के लिए बाहर रह रहे हैं। ऐसी स्थिति में उनके बुजुर्ग माता-पिता घर पर अकेले रहते हैं। उनकी सुरक्षा व मदद के लिए पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत 19 सितंबर तक 1.54 लाख बुजुर्र्गों का पंजीकरण कराया है। अधिक से अधिक बुजुर्गों से इस योजना से जुड़ने की अपील की जा रही है। पुलिस टीम बुजुर्गों से जानकारी लेकर उनका पंजीकरण कर रही है।
विज्ञापन






सबसे ज्यादा इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बुजुर्गों ने कराया पंजीकरण

कमिश्नरेट में अभी तक सबसे ज्यादा इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में 11091 बुजुर्गों का पंजीकरण कराया जा चुका है। दूसरे नंबर पर सिहानी गेट थाना क्षेत्र में 9748 बुजुर्गों का पंजीकरण हुआ है। पुलिस टीम लगातार बुजुर्गों से संपर्क करके उनका पंजीकरण करने के लिए प्रेरित कर रही है।




जरूरत पड़ने पर करेंगे पुलिस को कॉल

संजयनगर के रहने वाले 73 वर्षीय जयपाल सिंह ने बताया कि वह अपने बेटे व पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने भी ऑपरेशन सवेरा में पंजीकरण कराया है। जरूरत पड़ने पर वह पुलिस की मदद लेंगे। उम्मीद है कि पुलिस उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन





बुजुर्गों के लिए अच्छी पहल

मधुबन बापूधाम क्षेत्र के संजयनगर निवासी 70 वर्षीय रविदत्त त्यागी ने बताया कि वह पत्नी, बेटे व बहू के साथ रहते हैं। यह बुजुर्गों के लिए अच्छी पहल है। कई बार बुजुर्ग घर में अकेले होते हैं तो सुरक्षा के लिए पुलिस का सहारा जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें