फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में हत्या: डिप्टी इंजीनियर की पत्नी का मिला शव, मर्डर या सुसाइड पुलिस करेगी जांच

Tue, 10 Sep 2024 03:08 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, इंदिरापुरम

सार

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास महिला का शव मिला। मृत शव की शिनाख्त ज्योति वर्मा सेक्टर 10 वसुंधरा निवासिनी के तौर पर की गयी है। बताया जा रहा है कि मृतका का विवाह वर्ष 2023 में चंदौली के मूल निवासी नीतीश कुमार से हुआ था
 जो सीईएल साहिबाबाद साइट 4 में डिप्टी इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड स्थित निर्माणधीन बिल्डिंग के पास महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत महिला की शिनाख्त  ज्योति वर्मा सेक्टर 10 वसुंधरा निवासिनी के तौर पर की  है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतका का विवाह वर्ष 2023 में चंदौली के मूल निवासी नीतीश कुमार से हुआ था जो सीईएल साहिबाबाद साइट 4 में डिप्टी इंजीनियर के पद पर तैनात हैं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची फारेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं और  मामले में पुलिसिया तफ्तीश भी जारी है। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार मृत ज्योति और उसके पति के बीच पारिवारिक विवाद भी चल रहा था।
विज्ञापन


सोमवार को ज्योति अपने घर से निकली थी और परिजनों ने इसकी सूचना भी स्थानीय पुलिस को दी गयी थी पुलिसिया जांच में मृतका का मोबाइल छत से बरामद हुआ है और अब खाकी मामले से जुडे सभी तथ्यों की जांच हत्या या आत्महत्या के बिंदू से जोडकर कर रही है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें