लोनी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान घर में घुसकर चोरी करने वाले दो चोरों को शनिवार रात राम पार्क कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। कब्जे से कीमती गहने व मोबाइल बरामद हुआ है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने अपने नाम अनिल उर्फ पोंचू निवासी कासिम विहार और राजन निवासी विजय विहार बताए हैं। पूछताछ में चोरों ने बताया कि राम पार्क कॉलोनी निवासी आदिल के घर में घुसकर मोबाइल व सोने-चांदी के गहने चोरी किए थे।