फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आग का गोला बनी चलती कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र स्थित नवीन फल-सब्जी मंडी के पास सोमवार रात करीब 8:15 बजे हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। बीच सड़क पर कुछ ही देर में आग की लपटों ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। कार चालक किसी तरह जान बचाकर वाहन से बाहर कूदा और भाग गया। धूं-धूं कर जलती कार से यातायात थम गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फायर टेंडर की मदद से आग बुझाकर वाहन को किनारे किया गया। एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि हादसा मोहन नगर से मंडी की तरफ जा रही कार में हुआ। चालक का पता नहीं चल पाया है। आग में नंबर प्लेट भी जल गई है। वाहन की जानकारी प्राप्त कर मालिक व चालक का पता लग पाएगा। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें