फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में शराब तस्करी का पर्दाफाश: घर में करते थे तैयार, सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार

Mon, 20 Oct 2025 03:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में स्मार्टसिटी और नंदग्राम पुलिस ने राजनगर एक्सटेंशन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास चंडीगढ़ मार्का पांच पेटी शराब, खाली टेट्रा पैक, बारकोड लेबल बरामद किया गया है। 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
दो सप्लायर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में शराब बनाकर दिल्ली-एनसीआर के साथ अन्य जगहों पर सप्लाई करने वाले दो तस्करों को स्वाट टीम और नंदग्राम पुलिस ने रविवार देर रात को राजनगर एक्सटेंशन चौराहे से गिरफ्तार किया। उनके पास से कार में चंडीगढ़ मार्का 1.2 लाख रुपये कीमत की 5 पेटी शराब के साथ, खाली टेट्रा पैक, बारकोड लेबल और अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष सिंह ने बताया कि तस्करों की पहचान नारखी फिरोजाबाद के रहने वाले दिलीप उर्फ छोटू और तलायत हरियाणा के रहने वाले रामनिवास को गिरफ्तार किया गया है। दिलीप हाल में छलेरा गौतमबुद्ध नगर और रामनिवास राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में रहता है।  

पूछताछ में सामने आया कि दिलीप गिरोह का सरगना है। वह गोविंदपुरम के रहने वाले परमार के घर पर शराब तैयार कर उसे टेट्रा पैक में सप्लाई करते हैं। वह यहां से बचा सामान लेकर कासगंज जा रहे थे। जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ा। दिलीप पूर्व में मिलावटी शराब के मामले में जेल जा चुका है। उस पर अलग-अलग थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें