फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस ने अंतरराज्यीय जालसाज गिरोह का सरगना किया गिरफ्तार

विज्ञापन
मोदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जाल साज कविंद्र। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। मोदीनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय जालसाज गिरोह का सरगना कविंद्र को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कविंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाया हुआ था। गिरोह जमीन की खरीद फरोख्त के नाम पर लोगों की रकम हड़प लेते थे।
विज्ञापन

नगर के कारोबारी राजीव खुराना ने आरोप लगाया कि जालसाज गिरोह ने बीते जुलाई में ग्रेटर नोएडा में जमीन की खरीद फरोख्त के नाम पर उनसे 30 लाख रुपये की रकम हड़प ली और पचास लाख रुपये का पोस्ट डेटेड चेक ले लिया।
मामले की जानकारी लगने पर कारोबारी ने चेक का भुगतान रुकवा कर मामले की शिकायत डीसीपी ग्रामीण से की। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि राजीव खुराना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। एसीपी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को जालसाज गिरोह का सरगना कविंद्र पुत्र धीरज सिंह निवासी ग्राम मकोडा दादरी सूरजपुर गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गिरोह बनाकर लोगों को जमीन की खरीद फरोख्त के नाम पर फंसाता है। वह ग्राम चुहडपुर खादर गौतमबुद्धनगर स्थित अपनी पैतृक जमीन दिखाकर लोगों से मोटी रकम ऐंठ लेता। गिरोह में विजय शर्मा उर्फ मोहित शर्मा पुत्र ऋषिपाल निवासी विजय नगर पहचान बदलकर लोगों को फंसाता था। गिरोह में नरेंद्र निवासी एवीजी सोसायटी ग्रेटर नोएडा और अशोक चौधरी भी शामिल है। आरोपी कविंद्र को छोड़कर गिरोह के सभी सदस्य नाम बदलकर लोगों को फंसाते थे।
आरोपी पार्टी को विश्वास दिलाने के लिए आपस में ही रकम का एडवांस लेनदेन करते। एसीपी ने बताया कि कविंद्र पर विभिन्न थानों में 22 मुकदमें दर्ज हैं। वहीं गिरोह के अन्य सदस्य विजय शर्मा वर्तमान में गुरुग्राम जिला जेल में बंद है। पुलिस उसे रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें