फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार सुबह बेहटा नगर से हत्या के प्रयास में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बीते 19 मई को आंबेडकर नगर कॉलोनी में दो पक्षों में मारपीट व पथराव हो गया था। मौके पर फायरिंग की गई थी।
मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के पीयूष, अमन, विशाल निवासी बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर और गौरव निवासी दिलशाद गार्डन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में फरार चल रहे नितिन निवासी बेहटा हाजीपुर को बेहटा नहर रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अमन से वर्चस्व की लड़ाई के चलते मारपीट करो के बाद पथराव करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें