फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस ने 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के सेवाधाम मार्ग प्रेमनगर कॉलोनी में विक्रम मावी हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश कुलदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप, हत्याकांड का मुख्य आरोपी पवन भाटी का बहनोई है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि विक्रम मावी हत्याकांड में अभी 5 आरोपी फरार चल रहे हैं। इस हत्याकांड में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कुलदीप की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। इस मामले में फरार चल रहे 5 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुलदीप निवासी मिलक नंगला कोट दादरी ने पूछताछ में बताया कि विक्रम मावी ने पवन भाटी के माता पिता व पत्नी के साथ मारपीट की थी। जिस कारण से पवन भाटी अपने मामा विक्रम मावी को मारने को आतुर था। विक्रम मावी की हत्या करने से पहले जो प्लानिंग की गई थी वह भी उसी प्लानिंग में था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें