गिरफ्तार महिला आरोपी मीरा ठाकुर और बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला नौशाद अली है। सूत्रों के अनुसार, रविवार को जिस महिला की गिरफ्तारी हुई है, वही महिला है जो खुद को मुंबई पुलिस का मुखबिर बता रही थी। पाकिस्तानी व्यक्ति सरदार उर्फ सरफराज के बनाए व्हाट्सएप ग्रुप में शुरुआत से जुड़ी थी।
पुलिस ने जासूसी के मामले में एक महिला समेत दो लोग गिरफ्तार किए हैं। इनके अलावा एक नाबालिग भी शामिल हैं। अभी तक इस मामले में 12 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। साथ ही छह नाबालिग भी पुलिस ने हिरासत में लिए हैं। गिरफ्तार महिला आरोपी मीरा ठाकुर और बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला नौशाद अली है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, रविवार को जिस महिला की गिरफ्तारी हुई है, वही महिला है जो खुद को मुंबई पुलिस का मुखबिर बता रही थी। पाकिस्तानी व्यक्ति सरदार उर्फ सरफराज के बनाए व्हाट्सएप ग्रुप में शुरुआत से जुड़ी थी। साथ ही जासूसी के मुख्यारोपी सुहेल मालिक उर्फ रोमियो और साने इरम उर्फ महक के संपर्क में थी।