फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पत्थर फेंकने वाले नहीं आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। सीजेपी से जुड़े शालीमार गार्डन निवासी संजय आजाद के घर पथराव के मामले में पुलिस की टीम ने कई मकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक उनको पत्थरबाजी से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस अभी आसपास के और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस ने आसपास के लोगों और परिवार के लोगों से भी पूछताछ की है। उधर, घर पर पथराव की सूचना पर राजनीतिक दलों के कई लोग उनके घर पहुंचे।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम घर के आसपास के काफी सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला है, जिसमें कोई पत्थर फेंकने वाला दिखाई दिया हो। हालांकि टीमें अभी और जगह लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। इस संबंध में पुलिस ने परिवार के लोगों और पड़ोस में भी पूछताछ की है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि संजय आजाद की शिकायत में कुछ लोगों पर आशंका जताई है और उनमें से एक व्यक्ति जेल में है। जो अन्य लोग हैं उनसे पूछताछ की जाएगी। बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल होने के बाद चर्चाओं में आए संजय आजाद शालीमार गार्डन में किराए पर रहते हैं। शनिवार देर रात संजय आजाद की बेटी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके घर पर दो बार पथराव किए जाने का आरोप लगाया था। संजय आजाद ने बताया था कि वह घर पर नहीं थे, जब घर पहुंचे तब बेटी ने उन्हें पथराव की बात बताई। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार देर रात और रविवार को संजय आजाद के घर नेताओं का आना-जाना लगा रहा। रात के समय में कॉलोनी में गाड़ियों का काफिला आने से कॉलोनी वासियों में दहशत फैल गई। सोमवार सुबह कॉलोनी वासियों ने इस संबंध में बैठक भी की। कालोनी निवासियों का कहना है कि यह परिवार कुछ दिन पहले ही यहां रहने आया है और अब अचानक से कालोनी में इतनी गतिविधियां हो रही है, जिससे सबकी परेशानी बढ़ गई है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें