फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गाजियाबाद में तोड़ी गईं 550 झुग्गियां, अपने घर टूटते देख बिलख पड़े बच्चे, महिलाएं भी रोक न पाईं आंसू

Tue, 14 Jan 2025 05:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

12 बजे रक्षा संपदा के अधिकारी पुलिस बल के साथ सेक्टर नौ स्थित भूमि पर पहुंचे और कार्रवाई की। कार्रवाई में शाम चार बजे तक करीब 250 झुग्गियों को गिरा दिया गया था।
विज्ञापन
घर टूटता देख रोती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा संपदा की 161 एकड़ जमीन से अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए दूसरे दिन भी अभियान चलाया गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रक्षा संपदा के अधिकारी पुलिस बल के साथ सेक्टर नौ स्थित भूमि पर पहुंचे और कार्रवाई की। कार्रवाई में शाम चार बजे तक करीब 250 झुग्गियों को गिरा दिया गया था।

विज्ञापन


विज्ञापन

रक्षा संपदा के अधिकारी वीके गुप्ता ने बताया कि शाम तक करीब 550 झुग्गियों को गिराकर सेना की भूमि खाली करने का लक्ष्य है। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने की भी कोशिश की। विजयनगर एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने कूड़े में आग लगा दी। पहले तो जेसीबी से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें