फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: लोनी में अवैध पटाखा निर्माण पर पुलिस-प्रशासन सख्त, चौकी प्रभारी की होगी जवाबदेही

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रिची कुमार
लोनी। लाजपत नगर की रामलीला मैदान में चोरी छिपे तैयार किए जा रहे बारूद में विस्फोट के बाद लोनी की कई कालोनियों पर पुलिस-प्रशासन की नजरें तन गई हैं। अब यदि किसी जगह पर पटाखा बनाते हुए पाया गया तो चौकी प्रभारी जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा चौकी क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के कहा गया है। साथ ही खुफिया विभाग को भी अलर्ट रहने के लिए पत्र लिखा गया है। अधिकारियों ने दिवाली तक अभियान चलाकर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ऐसा इसलिए किया गया है, क्योंकि दिवाली के दौरान लोनी की विभिन्न कालोनियों के घरों में अवैध तौर पर पटाखा बनाए जाते हैं। पुलिस-प्रशासन प्रत्येक वर्ष इन इलाकों में अभियान चलाकर कार्रवाई करता है, बावजूद पटाखा निर्माण स्थायी तौर पर बंद नहीं हो पा रहा है। जिले में रामलीला मैदान जैसा दूसरा हादसा न हो, इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। लोनी एसीपी राम किशन और अंकुर विहार एसीपी अमरदीप मौर्य ने संबंधित चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस टीमों को सर्च अभियान चलाने के साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय करने को कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में किसी भी व्यक्ति के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पटाखा फैक्टरियों में धमाके ले चुके हैं कई जान
लोनी में अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम कई फरुखनगर समेत कई कालोनियों में चलता है, इनमें पूर्व के वर्षों में हादसे भी हो चुके हैं। नवंबर 2023 में ऋषि मार्केट कॉलोनी स्थित बंद पटाखा फैक्टरी में धमाका हुआ। रूप नगर कॉलोनी में आबादी के बीच अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में महिला और बच्चों समेत सात लोगों की मौत हुई थी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के इंद्रापुरी कॉलोनी के पास भी अवैध पटाखा कारोबार के दौरान धमाका हो चुका है, जिसमें लोगों की जान गई थी।
विज्ञापन


लाइसेंस धारी पटाखा फैक्टरियों की भी होगी जांच
लोनी के फरुखनगर गांव में प्रशासन ने तीन कारोबारियों को ग्रीन पटाखे बेचने का लाइसेंस दिया है। ऐसे में प्रशासन अब यह भी जांच करेगा कि लाइसेंस प्राप्त दुकानों पर सिर्फ मानकों के अनुरूप ग्रीन पटाखे ही बेचे जा रहे हैं या उनकी आड़ में प्रतिबंधित पटाखों का कारोबार तो नहीं हो रहा। एसडीएम लोनी दीपक कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले टीम के साथ फरुखनगर में निरीक्षण किया गया था। उस दौरान अवैध रूप से पटाखों की बिक्री का मामला सामने नहीं आया था। अब दोबारा टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें