फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 101 पौधे लगाकर लोगों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
 101 पौधे लगाकर लोगों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प - वैशाली सेक्टर छह में स्वच्छ वैशाली-वसुंधरा संस्था ने नगर निगम के साथ मिलकर किया पौधरोपण माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर छह में स्वच्छ वैशाली वसुंधरा संस्था ने नगर निगम के साथ मिलकर इलाके में पौधारोपण किया। लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हुए इलाके में 101 पौधे लगाए। इसके साथ एक एक पौधा गोद लेकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लोगों ने लिया। सुबह सात बजे लोगों ने पौधरोपण शुरू किया। सबसे पहले सेंट्रल पार्क में पौधरोपण किया। इसके बाद केआर मंगलम स्कूल की तरफ सड़क किनारे पौधे रोपे गए। कई जगह पर आम, पीपल, नीम, जामुन, शीशम आदि प्रजाति के पौधे लगाए। लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया तथा एक एक पेड़ गोद लेने का प्रण लिया और यह सुनिश्चित किया कि नियमित रूप से इनकी देखभाल की जाएगी। कार्यक्रम में 70 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। इस अवसर पर पुष्कर रावत, दीप दानी, मिथिलेश कुमार, लव कुमार, आदित्य उपाध्याय, दीपक चोपड़ा, संदीप नेगी,  द्रलोक नैनटा, सुब्रत कपिल, कौशल शर्मा, वीरेंद्र राणा, मोतीलाल ठाकुर, शेखर नियोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें