फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोलॉजिकल आपदा से निपटने को तैयार हो रहे एनडीआरएफ जवान

विज्ञापन
जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण करते एनडीआरएफ के जवान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। देश के साथ महानगर में कोरोना से पीड़ितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। कोरोना पीड़ितों की बढ़ती संख्या के कारण एनडीआरएफ ने भविष्य की तैयारी शुरू कर दी है। कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन में सभी जवान बायोलॉजिकल आपदा का सामना करने के लिए तैयार हो रहे हैं। बटालियन में कैमिकल बायोलॉजिकल रेडियोलॉजिकल व न्यूक्लियर (सीबीआरएन) की एक्सपर्ट टीम और मेडिकल टीम जवानों को बायोलॉजिकल आपदा के वक्त लोगों का ध्यान रखने और सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दे रही है। एनडीआरएफ की मेडिकल टीम विभिन्न बैच में जवानों को कोरोना सहित अन्य बायोलॉजिकल आपदाओं में लोगों की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदम, प्राथमिक चिकित्सा सहित संक्रमण से बचाव के विस्तृत जानकारी दी जा रही है। कोरोना पीड़ितों की लगातार संख्या बढ़ने और भविष्य की संभावनाओं को देखकर ही एनडीआरएफ के सभी जवानों को पहले से तैयार किया जा रहा है। एनडीआरएफ के जवान कोरोना का प्रभाव शुरू होने के बाद से ही अपना रोल निभा रहे हैं। एनडीआरएफ की सीबीआरएन टीम भारतीय संसद, एयरपोर्ट, सीआरपीएफ सहित विभिन्न केंद्रीय कर्मचारियों को कोरोना से बचाव का प्रशिक्षण दे चुकी है। एनडीआरएफ की टीम ने कौशांबी में घर जाने वालों की उमड़ी भीड़ को लेकर करीब 14 घंटे का कौशांबी रोडवेज डिपो पर सैनेटाइजेशन का अभियान चलाया था। इसमें डिपो से सैनेटाइज करने के साथ लोगों को मास्क व सैनेटाइजर का वितरण किया गया था। इसके साथ ही एनडीआरएफ की ओर से जरूरत मंदों के लिए खाने के पैकेट और राशन के पैकेट का लगातार वितरण किया जा रहा है। बटालियन कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना सहित हर आपदा के वक्त लोगों की रक्षा के लिए एनडीआरएफ हमेशा तैयार है। बटालियन में सीबीआरएन टीम बायोलॉजिकल आपदा के वक्त एक्शन लेने को तुरंत तैयार रहती है। ऐसे में बटालियन के सभी जवानों को बायोलॉजिकल आपदा के वक्त एक्शन लेने के लिए तैयार करने का अभियान चलाया जा रहा है। जवानों को पीड़ितों की प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और सुरक्षा के किन-किन बिंदुआें का ध्यान रखा जाना है, उसकी जानकारी दी जा रही है। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें