फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के विरोध में एनएसयूआई ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Sat, 24 Dec 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के खिलाफ नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने भी मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस जिला कमेटी पर हुई बैठक में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनुशेष शर्मा ने नोटबंदी के फैसले के साथ प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाने की बात कही।
विज्ञापन


फिर पार्टी कार्यालय से पुराना बस अड्डा फ्लाईओवर के नीचे एकत्रित हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता व कांग्रेसियों ने नोटबंदी का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में कई जनपदों के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। एनएसयूआई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनुशेष शर्मा ने कहा कि एनएसयूआई प्रदेशव्यापी आंदोलन के जरिए प्रधानमंत्री से उनके भ्रष्टाचार पर सीधे जवाब मांगेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी, प्रदेश  उपाध्यक्ष नीतिश गौड़, आशीष सिंह, जीशान पासा ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरेंद कसाना, एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रतिनिधि पारस शुक्ला, प्रदेश महासचिव मुकुंद सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल शर्मा, पूर्व मेयर प्रत्याशी लालमन सिंह, प्रेमप्रकाश चीनी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें