फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन को बचाने के लिए टीएचए से पीएम-सीएम को ट्वीट

Wed, 01 Jun 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
टवीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतरे में पड़ चुके हिंडन नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए टीएचए की आरडब्ल्यूए और रेजिडेंट्स भी अमर उजाला की मुहिम में साथ आए हैं। हिंडन को बचाने की आवाज प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सामने बुलंद की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को टीएचए की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन और रेजिडेंट्स ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हिंडन को बचाने की गुहार लगाई। अमर उजाला की खबर को ट्वीट किया गया है।

 सहारनपुर से लेकर गाजियाबाद तक हिंडन की दयनीय स्थिति किसी से छिपी नहीं है। कमी है तो महज इच्छाशक्ति की। फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी हिंडन में डाला जा रहा, तो शहरों के नालों का पानी भी हिंडन में ही मिल रहा है।
विज्ञापन


हालात ये हैं कि नदी के जल की गुणवत्ता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के अनुसार अंतिम श्रेणी में पहुंच चुकी है, यानी हिंडन का पानी इस्तेमाल के लायक नहीं है। इतना ही नहीं, हिंडन के पानी में आक्सीजन ही नहीं है, जिसके चलते जीव-जंतु भी जीवित नहीं रह सकते हैं।

- ट्वीट
1. नरेंद्र मोदी जी और अखिलेश यादव जी गाजियाबाद की हिंडन नदी के अस्तित्व को नाले में तब्दील होने से बचा लीजिए, प्लीज। - जय दीक्षित, शालीमार गार्डन सुधार समिति
2. मुख्यमंत्री जी आपको भी पता है कि जल है, तो कल है, जल ही जीवन है। - आलोक कुमार, फेडरेशन ऑफ एओए
3. सीएम साहब! प्लीज सेव हिंडन। - विनय जायसवाल, रेजिडेंट

जल बिरादरी की अपील, सभी लोग आगे आएं
जल बिरादरी के संयोजक विक्रांत शर्मा ने कहा कि अगर इस तरह हॉट सिटी के  लोग हिंडन को बचाने की आवाज बुलंद करेंगे, तो हिंडन का जल जरूर निर्मल होगा।  उन्होंने कहा कि सभी लोग आगे आएं और हिंडन को बचाने में योगदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें