फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्चे से पेंटिंग लेकर पीएम ने बढ़ाया उत्साह मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पीएम मोदी की एक झलक पाने को जहां लोग बेताब दिखे वहीं, मोदी भी लोगों को देख गदगद दिखे। मालीवाड़ा से शुरू हुआ रोड शो जब तुराबनगर पहुंचा तो रोड की साइड में पिता के साथ मोदी की तस्वीर लेकर पहुंचे आठ साल के बच्चे ने जोर से मोदी-मोदी के नारे लगाए, प्रधानमंत्री की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने साथ चले रहे एसपीजी के जवान से तस्वीर अपने पास मंगा ली और हंसते हुए अभिवादन किया।
विज्ञापन

मोदी कभी हाथ हिलाते तो कभी हाथ जोड़कर वोट की अपील करते रहे। सड़क की दोनों पटरियों पर खड़े लोग गुलाब की पंखुड़ियों को मोदी की ओर उछाल का खुशी का इजहार करते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी का गाजियाबाद में यह पहला रोड शो था। मोदी ने कमल के फूल का चिन्ह लेकर लोगों की ओर इशारा किया तो सभी ने जय श्रीराम का नारा लगाया।

पीएनबी के सामने सिख समाज की ओर से लिया सरोपा
जब पीएम का कारवां पीएनबी के सामने पहुंचा तो यहां सिख समाज के लोगों ने मोदी को सरोपा देने के लिए इशारा किया। इस पर मोदी ने सिक्योरिटी वालों से सरोपा लेने के लिए इशारा किया। सिक्योरिटी अफसर ने सरोपा लेकर मोदी तक पहुंचाया। यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार एसपी सिंह, इंद्रजीत सिंह टीटू, सरदार हरदीप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस्कॉन मंदिर की ओर से बनाए गए मंच पर बजी राम धुन
तुराबनगर में ही इस्कॉन मंदिर की ओर से मंच सजाया गया। मोदी के स्वागत में यहां पर रामधुन की प्रस्तुति दी गई। मोदी ने सभी का अभिवादन किया और इशारों में और तेज करने को कहा। मंच से ही संस्था के लोगों ने फूलों की बारिश की।

घंटे-घड़ियाल से हुआ स्वागत
मालीवाड़ा चौक पर रोड शो का आरंभ शंख ध्वनि से हुआ। दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत नारायण गिरि ने शंख बजाकर स्वागत किया और रोड शो के समापन पर चौधरी मोड़ पर हनुमान मंदिर के पास घंटे-घड़ियाल से स्वागत हुआ। यहां भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मयंक गोयल अन्य भाजपा पदाधिकारियों के साथ मौजूद रहे। नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन की तस्वीर लेकर एक युवती ने नारे लगाए। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पूरे दिन यहां राम के गीत बजते रहे। दिल्ली की रामलीला में राम का किरदार निभाने वाले राजीव राज और सीता का किरदार निभाने वाली कलाकार मंच से आशीर्वाद देते नजर आए।

मोदी की हर रैली और जनसभा में पहुंचते हैं रत्न रंजन
जहां भी मोदी की रैली-जनसभा और रोड शो होता है, वहां विहार के रत्न रंजन नरेंद्र मोदी का कटआउट लेकर पहुंच जाते हैं। दिल्ली-एनसीआर में वह साइकिल से ही पहुंच जाते हैं। शनिवार को मोदी के रोड शाे में वह मोदी का कटआउट लेकर साइकिल से पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बहुत पसंद करते हैं। अब तक 120 कार्यक्रम में वह जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें