फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लंबर ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में प्लंबर से जन्मदिन पार्टी के बाद देर रात 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने घटना 6 फरवरी 2024 की बताई है। आरोपी प्लंबर छात्रा के पिता के साथ नल एवं पाइप फिटिंग में सहयोग करता था। आरोपी प्लंबर छात्रा को स्कूल और कोचिंग सेंटर आते-जाते रास्ते में दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में 12वीं में पढ़ती है। 6 फरवरी को उनके छोटे बेटे का जन्मदिन था। कार्यक्रम में पति के साथ प्लंबर का काम करने वाला सूरज भी शामिल हुआ था। कार्यक्रम के बाद पति दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। सूरज भी उनके साथ टीवी देखता-देखता सो गया। वह भी काम खत्म होने पर अपने कमरे में जाकर सो गईं। आरोप है कि रात दो-तीन बजे के बीच सूरज नींद से उठकर बेटी के कमरे में घुस गया। वहां उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी ने छात्रा के पिता के साथ काम करना भी छोड़ दिया। आरोप यह भी है कि जब भी छात्रा पढ़ने के लिए स्कूल और कोचिंग सेंटर जाती है तो आराेपी उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। वहां उस पर दोबारा संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है।

एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें