फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: प्लंबर ने मंदिर से पीतल की मूर्ति और दो कलश चुराए, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन मेन निवासी अजय आनंद के घर में बने मंदिर से पीतल की मूर्ति, कलश व अन्य सामान चुराने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी साहिबाबाद के शहीद नगर निवासी रिजवान है। उसके पास से चोरी की मूर्ति और दो कलश बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 30 जुलाई को अजय आनंद ने घर के मंदिर में चोरी होने की शिकायत पुलिस से करते हुए प्लंबर पर संदेह जताया। एसीपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य जानकारी के आधार पर 31 जुलाई को आरोपी रिजवान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की। कोर्ट के आदेश से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें