फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक की आत्महत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। रेल विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार आत्महत्या मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी रजनी को गिरफ्तार किया है। महिला पर पति को मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप था। आत्महत्या 21 मई को हुई थी और युवक के पिता ने पुत्रवधू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी महिला ने पुलिस की पूछताछ में घरेलू कलह की बात से तंग आकर पति के आत्महत्या करने की बात स्वीकार की है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि रजनी हापुड़ के जसरूप नगर कॉलोनी की रहने वाली है और राजकुमार से उसकी शादी 18 वर्ष पहले हुई थी। उनके दो 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही दोनों के बीच पारिवारिक विवाद शुरू हो गया था। कुछ दिन दोनों अलग रहने लगे, लेकिन एक वर्ष से दोनों फिर एक साथ रहने लगे। 21 मई को आपसी कलह के चलते राजकुमार ने आत्महत्या कर ली थी। एसीपी ने बताया कि पूछताछ के बाद महिला आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें