फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल करें रक्तदान

Sun, 29 May 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
रक्‍तदान
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त रक्तदान शिविर सोमवार को आयोजित किया जाएगा। एक यूनिट रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक रक्तदान करें।
विज्ञापन


यह शिविर एमएमजी स्थित ब्लड बैंक में सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एके दुआ ने बताया कि एक स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है।

रक्तदान के हैं कई फायदे
चिकित्सकों का कहना है कि रक्तदान के कई फायदे होते हैं। नियमित रक्तदान करने से कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है। ब्लड डोनेट करने के बाद बोनमैरो रेड सेल्स बनाता है, जिससे शरीर को नया ब्लड मिलता है।
विज्ञापन


इससे तंदरुस्ती भी मिलती है। डॉ .एके तोमर ने बताया कि ब्लड डोनेशन में जितना खून लिया जाता है, वह 21 दिन में शरीर फिर से बना लेता है। ब्लड का वॉल्यूम तो शरीर 24 घंटे से 72 घंटे में ही पूरा कर लेता है।

कौन कर सकता है ब्लड डोनेट
18 साल से अधिक उम्र के स्त्री-पुरुष जिनका वजन कम से कम 50 किलो हो, वह वर्ष में चार बार ब्लड डोनेट कर सकते हैं। ब्लड डोनेशन के 24 से 48 घंटे पहले किसी तरह का नशा नहीं करना चाहिए या फिर कोई हैवी दवा नहीं लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें