मोदीनगर। बीते दिनों नेपाल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर कर लौटे खिलाड़ियों का शुक्रवार को गांव खंजरपुर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक मोदीनगर डॉ. मंजू शिवाच और युवा रालोद के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नेपाल में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में खंजरपुर निवासी अभिषेक, कृष्णा, अविरल, कनिष्क ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया और निशांत ने सिल्वर पदक जीता। इसके अलावा कुणाल, नवनीत और देव ने कांस्य पदक जीते। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पर अवसर पर बोलते हुए विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने कहा कि खिलाड़ियाें ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर केवल मोदीनगर का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर प्रेम चौधरी, सुबोध सांगवान, रामपाल सिंह, राजकुमार सिंह, विराट सांगवान, सुमन चौधरी, विपिन गुलिया, बाबा परविंदर आर्य, भगत सिंह आदि मौजूद रहे।