फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चल रहे खेल महाकुंभ में बृहस्पतिवार को मोरटा में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार बालक और चार बालिका टीमों ने भाग लेकर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री तनिष्क शिशोदिया ने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से युवाओं की खेल में रुचि और खेल को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष आदित्य शर्मा, विभाग संगठन मंत्री सिद्धार्थ स्वामी, महानगर अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, महानगर सहमंत्री रीशांक भारद्वाज, पूनम यादव, लवीश यादव, सार्थक नागर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें