फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आंधी से आक्सी होम सोसायटी की बिल्डिंग का प्लास्टर टूटकर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीला मोड़ स्थित आक्सी होम सोसायटी की बिल्डिंग का प्लास्टर शुक्रवार को आई तेज आंधी से टूटकर गिर गया। गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ। लोग प्लास्टर गिरने के बाद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिल्डिंग को मेंटेनेंस की जरूरत है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बिल्डिंग की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। आए दिन प्लास्टर टूटकर गिरता रहता है। तेज हवा व आंधी आने पर हर बार प्लास्टर टूटकर गिरता है। इससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। सोसायटी के एओए उपाध्यक्ष विपिन कुमार का कहना है कि हम सोसायटी के मेंटेनेंस की पूरी योजना बना चुके हैं, लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते थे कि सोसायटी की मेंटेनेंस व रंगाई-पुताई का कार्य हो। बिल्डर ने अच्छी गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं किया था। जब तक मेंटेनेंस नहीं हो जाता यह दिक्कत बनी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें