फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीजे की तेज आवाज से मकान का प्लास्टर गिरा, सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के सीकरी कला गांव में शुक्रवार रात तेज आवाज में डीजे बजाने से एक व्यक्ति के मकान की छत से प्लास्टर गिर गया। सूचना के बाद पुलिस ने डीजे कब्जे में लेकर सीज कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण फारुख के पुत्र के शादी समारोह में डीजे बजाया जा रहा था। कानफोड़ू आवाज में बज रहे डीजे से लोगों को परेशानी होने लगी। मना करने के बाद भी डीजे संचालक ने आवाज धीमी नहीं की। तेज आवाज के के कारण एक ग्रामीण के मकान की छत से प्लास्टर नीचे गिरने लगा। लोगों ने कंट्रोल रूम पर मामले की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी सहित डीजे सीज कर दिया। पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें