फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिसकर्मी बताकर मोबाइल लेकर भागने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पुलिसकर्मी बताकर राहगीरों के मोबाइल देखकर लेकर भागने वाले एक शातिर को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शातिर अपने साथी के साथ मिलकर सात फरवरी को नंदग्राम क्षेत्र में सुमेर सिंह के बेटे से मोबाइल लेकर भागा था। मामले में उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया शातिर मधुबन बापूधाम क्षेत्र के रहीसपुर गुलधर निवासी राहुल यादव है। वह नगर कोतवाली क्षेत्र के सराय नजर अली का रहने वाला है। इसके पास से चोरी किया गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने दोस्त पिंटू के साथ मिलकर राहगीरों को बातों में उलझाकर खुद को पुलिस वाला बताकर मोबाइल व अन्य सामान लेकर भाग जाते हैं। एसीपी ने बताया जानकारी करने पर पता चला राहुल 2010 में नोएडा से जेल जा चुका है। इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। इसके साथी की तलाश के लिए भी टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें