फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पिटबुल ने 12 वर्षीय को तीन जगह काटा, आठ टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी में 12 वर्षीय बालक दिव्यांश त्यागी पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने दिव्यांश को तीन जगह काटा। घटना का विरोध करने पर कुत्ता पालक ने दिव्यांश के परिजनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल दिव्यांश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

निवाड़ी निवासी मनोज त्यागी ने बताया कि उनका पुत्र दिव्यांश सुबह करीब छह बजे सैर के लिए घर से निकला। इसी बीच पड़ोसी श्रीनिवास के पिटबुल नस्ल कुत्ते ने दिव्यांश पर हमला कर दिया। पिटबुल ने बच्चे के नाजुक अंगों, हाथ व पेट पर काट लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आक्रामक पिटबुल को वहां से खदेड़ा। लहूलुहान दिव्यांश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे आठ टांके लगाए। दिव्यांश सहमा हुआ है।
मनोज त्यागी का आरोप है कि शिकायत करने पर श्रीनिवास और उसके बेटे मयंक ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने माैके पर आकर बयान दर्ज किए। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर श्रीपाल और मयंक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें